दरभंगा पुलिस केंद्र में ‘पीपिंग सेरेमनी’ का भव्य आयोजन: SSP जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने 90 अधिकारियों के कंधों पर सजाए स्टार, बिरौल अनुमंडल के 19 एएसआई से बने एस आई।

दस्तक 7 मिडिया,बिरौल,दरभंगा।

दरभंगा पुलिस केंद्र में शुक्रवार का दिन खाकी के सम्मान, गौरव और नए संकल्पों का साक्षी बना। एक अत्यंत गरिमामय और भव्य ‘पीपिंग समारोह‘ का आयोजन कर जिले के 90 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। जिसमें 19 बिरौल अनुमंडल के विभिन्न थानों में पदस्थापित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने स्वयं अपने हाथों से सभी अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नए पद और अधिकारों से अलंकृत किया।

बिरौल अनुमंडल के 19 अधिकारियों के कंधों पर सजे स्टार


इस पदोन्नति में बिरौल अनुमंडल का विशेष दबदबा रहा, जहां विभिन्न थानों और कार्यालयों में तैनात 19 एएसआई को एसआई पद पर प्रोन्नति मिली।इनमें मुख्य रूप से पूर्व में एसडीपीओ कार्यालय बिरौल में रीडर के पद पर कार्यरत रहे एएसआई रजनीश सिंह के अलावा वर्तमान में अनुमंडल के विभिन्न थानों में पदस्थापित-प्रेम प्रकाश राय,गजेन्द्र उपाध्याय,सुधीर सिंह,राजीव कुमार,जीतेन्द्र शर्मा,देव नारायण सिंह, आशिष सिंह,नितिश दूवे,राजेश कुमार सिंह,मिथिलेश सिंह,कृष्ण कुमार,रूपेंद्र सिंह,अजीत टोपो0रंजन कुमार सहित लगभग 19 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।