हाइवा की चपेट में आकर टेंपो चालक की मौत, सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग, कर्पूरी चौक के पास हादसा, नाका नंबर छह सड़क जाम कर टायर जलाकर किया प्रदर्शन
हाइवा की चपेट में आकर टेंपो चालक की मौत, सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग, कर्पूरी चौक के पास हादसा, नाका नंबर छह सड़क जाम कर टायर जलाकर किया प्रदर्शन
हाइवा की चपेट में आकर टेंपो चालक की मौत, सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग,
कर्पूरी चौक के पास हादसा, नाका नंबर छह सड़क जाम कर टायर जलाकर किया प्रदर्शन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बेंता थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक के पास गुरुवार को डीएमसीएच भवन निर्माण सामग्री लेकर जा रहे हाइवा की चपेट में आने से टेंपो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अललपट्टी दुर्गा मंदिर मोहल्ला निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र श्याम कुमार (25) के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित स्वजन और स्थानीय लोगों ने नाका नंबर छह सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर आवागमन रोक दिया और टायर जलाकर विरोध जताया।
मृतक के फुफेरे भाई बबलू पासवान ने बताया कि श्याम कर्पूरी चौक से पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बेंता थाना के पास डीएमसीएच भवन निर्माण के लिए रॉ मेटेरियल लेकर जा रहे हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में श्याम गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
सूचना मिलने पर बेंता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्याम को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। स्वजन शव को इमरजेंसी के परीक्षण कक्ष में छोड़कर नाका नंबर छह पहुंच गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। आक्रोशित लोग हादसे के लिए जिम्मेदार हाइवा चालक पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
श्याम अविवाहित था और पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर, बेंता थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
झमाझम बारिश में उमड़ा आस्था का सैलाब, इंद्र पूजा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा
वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए 27 सितंबर तक आवेदन, अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा, जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी प्रमंडल स्तर पर खेलेंगे