न्यायालय का समन या कुर्की का आदेश? कुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी लापरवाही, बिना आदेश ग्रामीण के घर की कुर्की, मामला उजागर होने पर वापस लौटाया सामान
दस्तक 7 मिडिया, दरभंगा।
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव से पुलिस की एक बेहद गंभीर, अजीबो-गरीब और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली लापरवाही सामने आई है। यहां पुलिस टीम ने अदालत के किसी भी आदेश के बिना ही एक ग्रामीण के घर पहुंचकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दे डाला और घर का सारा सामान ट्रैक्टर में लादकर थाने ले आई। मामले की सच्चाई उजागर होने के बाद फजीहत से बचने के लिए पुलिस को आनन-फानन में पूरा सामान वापस पीड़ित के घर पहुंचाना पड़ा।
