मैथिली निबंध संग्रह पुस्तक का हुआ विमोचन, जे के कॉलेज में आयोजित समारोह में प्राचार्य ने किया पुस्तक का विमोचन,

लेखक ने इस पुस्तक में आधुनिक मैथिली गद्य की एक नूतन साहित्यिक धारा का निर्माण करते नजर आ रहे हैं –प्रो.डॉ.रामशेख पंडित

बिरौल/ दरभंगा।

प्रखंड के जनता कोशी महाविद्यालय, बिरौल के प्रोफेसर डॉ.राज कुमार प्रसाद के लिखित पुस्तक अंततः( मैथिली निबंध संग्रह) का विमोचन शुक्रवार को डॉ.सूर्य नारायण पाण्डेय (प्राचार्य) के द्वारा किया गया।इस विमोचन समारोह में डॉ.रामशेख पंडित, डॉ. कौशलेंद्र कुमार,डॉ.बिंदुनाथ झा,डॉ. हेमन्त कुमार,डॉ. अखिलेश कुमार,डॉ. नरेश कुमार,डॉ.शंभू पासवान,डॉ. भावेश कुमार,डॉ.शिव कुमार,डॉ.दिलीप कुमार, डॉ.विपिन कुमार एवं महाविद्यालय के छात्र छात्रा ने शिरकत किए।इन सभी विद्वानों ने शिक्षकों नेडॉ. राज कुमार प्रसाद को हार्दिक शुभकामनाएं दिए।
इस पुस्तक की मुख्य बिंदु,एक अनोखी भावना है जो दैनिक जीवन के अंत क्रिया और परिस्थितियों के अंत में अंततः रचना हैं।विमोचन किये गए पुस्तक पर डॉ. राम शेख पंडित शिक्षक हिन्दी विभाग ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि *अंततः* रचना डॉ.राजकुमार प्रसाद लिखित आधुनिक मैथिली गद्य की एक नूतन साहित्यिक धारा का निर्माण करते नजर आ रहे हैं।जिसमें शैक्षणिक-अकादमिक जगत की व्यस्तता, भागदौड़, एकाकीपन और संत्रास से संपृक्त होकर भी एक शिक्षक अपनी साहित्यिक जिम्मेवारी से मुख नहीं मोरते हैं, बल्कि एक चुनौती के रूप में अपनी दायित्व का निर्वहन करते हैं। डॉ. प्रसाद की अंततः निर्णय शैक्षणिक पृष्टभूमि से संबद्ध उन तमाम रचनाकरों के लिए जिज्ञासा व प्रेरणा दायक होगा।