मोतिहारी पुलिस की बड़ी कारवाई , रामगढ़वा मे पांच किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

मोतिहारी ,एक संवाददाता :

मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कांतेष मिश्रा की कार्रवाई में 4.980 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ (चरस) के साथ दो तस्करो की गिरफ्तारी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल के नेतृत्व में रामगढ़वा थाना द्वारा सघन वाहन की जांच के फलस्वरूप रामगढ़वा स्थित सेमर चौक के समीप दो व्यक्ति पुलिस बल को देखते ही भागने लगे ,उपस्थित बल द्वारा भागने के क्रम में दोनो को खदेड़कर पुलिस ने पकड़ा । तलाशी के दौरान उन व्यक्तियों के पास से 4.980 कि0ग्रा0 चरस जैसा मादक पदार्थ और 600 रुपया नकद बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर
लालजी दास, थाना-रक्सौल, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी एवं केश्वर दास, थाना-रक्सौल, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी का निवासी हैं।

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित इस छापामारी दल में श्री धीरेन्द्र कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल, पु०नि० मिथिलेश कुमार जिला आसूचना ईकाई मोतिहारी,पु०अ०नि० इन्द्रजीत पासवान थानाध्यक्ष, रामगढ़वा थाना, पु०अ०नि० अंजली भार्गव, रामगढ़वा थाना और अन्य सिपाही शामिल थे। इस संदर्भ में रामगढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक पूर्ण नशाबंदी, नशीले पदार्थों के रोकथाम हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है की मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा के नेतृत्व में रोज नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मादक पदार्थो के तस्कर के खिलाफ गिरफ्तारी और सघन जांच का मामला हो या फिर पूर्ण शराबबंदी या ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी के मोबाइल फोन को लौटाने का मामला हो। मोतिहारी में अब तक के अपने कार्यकाल में एसपी कांतेश मिश्रा ने सबसे ज्यादा चोरी के बाइक चोरी मोबाइल को जप्त करके उनके असली मालिको को उपलब्ध कर दिया है, पूर्ण शराब बंदी का सख्ती से पालन किया जा रहा है और अगर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अपने कार्यों के लेकर लापरवाह है तो उसे दंडित भी किया जा रहा हैं।