सामान लाने बाजार जा रहा था युवक, सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर,
परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था शिवम, चाचा ने मुआवजे की मांग की
दस्तक 7मीडिया ,बहेड़ी/
बहेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात समदपुरा और बकमंडल पुल के बीच तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर पीछे बैठे 32 वर्षीय नंदन दास भी घायल हो गए। मृतक की पहचान समदपुरा वार्ड नंबर-10 निवासी स्वर्गीय अकनु दास के पुत्र शिवम दास के रूप में हुई है।

