सांकेतिक विरोध रहने के बाद भी काली पट्टी बांध कर डीपीआरओ रमेश कुमार ने किया ग्राम पंचायत कार्यालय बिरौल का
सांकेतिक विरोध रहने के बाद भी काली पट्टी बांध कर डीपीआरओ रमेश कुमार ने किया ग्राम पंचायत कार्यालय बिरौल का
सांकेतिक विरोध रहने के बाद भी काली पट्टी बांध कर डीपीआरओ रमेश कुमार ने किया ग्राम पंचायत कार्यालय बिरौल का निरीक्षण
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार पंचायत सेवा संघ (BIPSA) के आह्वान पर राज्य भर के प्रखंड पंचायत राज अधिकारियों एवं अन्य संवर्गीय अधिकारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलन का बिगुल फूंक रखा है। सभी बीपीआरओ ने कार्यालयों में काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कर रहे हैं। सांकेतिक विरोध में रहने के बावजूद काली पट्टी बांधकर मंगलवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बिरौल रमेश कुमार ने ग्राम पंचायत कार्यालय बिरौल का मुखिया संजय कुमार पासवान के मौजूदगी में
निरीक्षण किया। इस दौरान बीपीआरओ ने पंचायत में चलाए जा रहे योजना पंजी का निरीक्षण किया और मुखिया को कई निर्देश दिए। बता दें कि बिहार पंचायत सेवा संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार और पंचायती राज विभाग ने सांकेतिक विरोध के बावजूद उनकी मांगों पर जल्द ठोस पहल नहीं की, तो सभी अधिकारी सामूहिक अवकाश पर जाने और आंदोलन को और अधिक तेज करने के लिए बाध्य होंगे।