गायघाट में बसेरा अभियान शिविर का शुभारंभ, एक सप्ताह तक चलेगा आयोजन

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। प्रखंड क्षेत्र में भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बसेरा अभियान के तहत शिविर का आयोजन शुरू किया गया है। शिविर का आयोजन लगातार एक सप्ताह तक किया जाएगा, जिसमें पात्र लाभुकों से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज लिए जाएंगे।
शिविर के दौरान संबंधित कर्मियों द्वारा लाभुकों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा पात्रता की जांच के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभियान का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करना है, जिन्हें अब तक स्थायी बसेरा नहीं मिल पाया है।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि पात्र लाभुक निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर आवश्यक कागजात के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अधिकारियों ने कहा कि अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।