मथुरापुर में 420 ग्राम मॉरफिन-हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जावा बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे तीनों, 25 इंजेक्शन, कारतूस और मोबाइल भी बरामद
मथुरापुर में 420 ग्राम मॉरफिन-हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जावा बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे तीनों, 25 इंजेक्शन, कारतूस और मोबाइल भी बरामद
मथुरापुर में 420 ग्राम मॉरफिन-हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,
जावा बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे तीनों, 25 इंजेक्शन, कारतूस और मोबाइल भी बरामद
दस्तक 7मीडिया ,समस्तीपुर/
मथुरापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जावा बुलेट सवार तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 420 ग्राम मॉरफिन/हेरोइन जैसा पाउडर, 25 इंजेक्शन, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, लैपटॉप और बिना नंबर प्लेट की जावा बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा है।
पुलिस के अनुसार, मथुरापुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० राहुल कुमार को 21 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीले पदार्थ लेकर वाहन से गुजरने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने विशेष वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान जावा बुलेट पर सवार तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. तनवीर (26), मो. कलीम (31) और राजू कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तनवीर के पास से 210 ग्राम मॉरफिन/हेरोइन जैसा पाउडर, एक एचपी कंपनी का लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद हुए। वहीं कलीम के पास से 105 ग्राम पाउडर, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल मिला। तीसरे आरोपी राजू कुमार के पास से 105 ग्राम पाउडर, मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की जावा बुलेट बरामद की गई।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ मथुरापुर थाना कांड संख्या 82/2026, दिनांक 21 सितंबर 2026 दर्ज किया है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c) सहपठित 21(c)/29/35 तथा बीएनएस की धारा 111 के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई में थानाध्यक्ष राहुल कुमार के साथ पु०अ०नि० प्रीति कुमारी, पु०अ०नि० जगनिवास शर्मा, पीटीसी अरुण कुमार सिंह, पीटीसी रहमत खां, सिपाही शिव कुमार, सिपाही लवकुश कुमार, महिला सिपाही भारती कुमारी और चालक फुलेन्द्र झा शामिल थे।
मथुरापुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। खासकर बड़ी मात्रा में संदिग्ध मादक पदार्थ, कारतूस और वाहन बरामद होने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
नाबालिग लड़की को अगवा करने का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी,मामला दर्ज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के शख्त कार्रवाई से दोनों बदमाश पुलिस के हवाले
मथुरापुर में 420 ग्राम मॉरफिन-हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जावा बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे तीनों, 25 इंजेक्शन, मोबाइल भी बरामद