मध्य विद्यालय डुमरी के छात्र-छात्रा शील्ड और मेडल पाकर खुशी से झूम उठे,बीईओ ने विद्यालय परिवार को दिया धन्यवाद, छात्रों का बढ़या हौसला।

बिरौल/ दरभंगा।

प्रखंड के मध्य विद्यालय डुमरी में मासिक मूल्यांकन परीक्षाफल कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।सरकार के आदेशानुसार सितंबर माह के जांच परीक्षा का अभिभावकों के साथ गोष्टी कर प्रत्येक वर्ग के टॉपर छात्र और छात्राओं को शील्ड और मेडल से वर्ग शिक्षिका द्वारा पुरस्कृत किया गया।सभी छोटे-छोटे बच्चे पुरस्कार पाकर काफी खुश थे। टॉपर छात्र-छात्राओं में प्रेम कुमार,सुंदरम् कुमारी,दिलखुश कुमार, आयुषी कुमारी,शिवम कुमार,अनुष्का कुमारी,बलराम कुमार, संजना कुमारी,प्रत्युम कुमार,चांदनी कुमारी, प्रकाश कुमार,शिवानी कुमारी,हरेकृष्ण कुमार,आरती कुमारी,अनुभव कुमार,दिव्या कुमारी को शील्ड और मेडल प्रदान किया गया।बाल संसद के प्रधानमंत्री हरेकृष्ण चौधरी और मीना मंच की दिव्या कुमारी ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया।मंच संचालन केशव चौधरी कर रहे थे।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।बीईओ कृष्ण कुमार ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी टॉपर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।