झपट्टामार कर 50 हजार रुपये लेकर फरार होने का मामला निकला गलत,पीड़ित महिला ने पुलिस के समक्ष किया खुलासा।

बिरौल / दरभंगा।

थाना क्षेत्र के पीएनबी से रुपये निकासी कर घर लौट रही कन्हैई निवासी विनोद मंडल की पत्नी रेखा देवी से बुधवार को बाइक सवार झपटमार गिरोह के सदस्यों ने झोले में रखें 50 हजार झपटकर फरार होने का मामला गलत साबित हुआ। जिसका खुलासा स्यवं पीड़ित महिला ने बिरौल पुलिस के समक्ष किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पीएनबी के बिरौल शाखा से 50 हजार रुपये निकासी करने के बाद वह पैदल अपने गांव कन्हैई जा रही थी। इसी क्रम में वह नगर क्षेत्र के एक चुड़ा मिल के पास एक फल दुकान में अपने रिश्तेदार से बात करने के दरमियान उस फल दुकान पर से मेरा 50 हजार रुपये का थैला गायब हो गया। जब हमने छानबीन कि तो फल दुका वाली महिला ने बताई कि दो बाइक सवार व्यक्ति आपका थैला लेके पुल घाट के तरफ फरार हो गया। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांच की जा रही है।