गायघाट और बेनीबाद थाना क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही हें विश्वकर्मा पूजा

दीपक कुमार/ गायघाट

 बेनीबाद और गायघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही हें । विभिन्न स्थानों पर वाहन, मशीनरी, प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक उपकरणों की विधिवत पूजा कर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की गई।
पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद का वितरण किया जा रहा हें । कई जगहों पर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किये जा रहें हें।
इस अवसर पर कारीगरों, वाहन चालकों, मैकेनिकों, दुकानदारों और व्यवसायियों ने अपने औजारों एवं मशीनों की पूजा कर कार्यक्षेत्र में सफलता की प्रार्थना कर रहें हें । पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहेगा।