ऑडियो वायरल मामले में बेनीबाद पुलिस पर SSP की कार्रवाई, थानेदार से शो-कॉज, SI मौर्यन समेत सिपाही व चौकीदार निलंबित

दीपक कुमार/ गायघाट
बेनीबाद थाना से जुड़े एक कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने कार्रवाई की है। बेनीबाद थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगा गया है, जबकि SI मौर्यन, एक सिपाही और एक चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है।
वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। SSP की कार्रवाई के बाद बेनीबाद थाना पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल ऑडियो की सत्यता और पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।SSP की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
गणेश उत्सव, भक्ति रस में डूबा बिरौल का सुपौल बाजार, आरती और दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
पंडासराय-लोहिया चौक एलिवेटेड रोड पर पुनर्विचार की मांग,एकमी बांध की सड़क चौड़ी कर बनाया जाए बाईपास-पूर्व केंद्रीय मंत्री अली असरफ फातमी, खाजासराय-पंडासराय के लोगों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी ने उठाई आवाज