आजादी की लड़ाई मे गति प्रदान करने वाले अधिवक्ता स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्याम जी वर्मा को उनके जयंती पर अधिवक्ताओं ने याद कर अर्पित कर दी पुष्पांजलि।
आजादी की लड़ाई मे गति प्रदान करने वाले अधिवक्ता स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्याम जी वर्मा को उनके जयंती पर अधिवक्ताओं ने याद कर अर्पित कर दी पुष्पांजलि।
दरभंगा /विधि संवाददाता
क्रांतिकारी गतिविधियों एवं राष्ट्रवादी विचारों से आजादी की लड़ाई को नई गति प्रदान करने वाले अधिवक्ता स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्याम जी कृष्ण वर्मा की जयंती पर अधिवक्ताओं ने बुधवार को वकालतखाना भवन में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि वे प्रसिद्ध अधिवक्ता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे। वे लंदन में इंडिया हाऊस में भारत की आज़ादी के लिए क्रांतिकारी गतिविधियों का अलख जगाते रहे। अधिवक्ता रमणजी चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय बर्मा ने लंदन से क्रांतिकारी योजना बनाकर हिन्दुस्तान राष्ट्र की स्वाधीनता संग्राम को दुनिया भर में प्रचारित किया। मौके पर बार एसोसिएशन दरभंगा के संयुक्त सचिव शिवशंकर झा, अनीता आनंद, संतोष कुमार झा, श्याम कुमार झा, स्पेशल ए पी पी मनोज कुमार मनमौजी, संजीव कुमार राय, किरण कुमारी, बिष्णुकांत चौधरी सुमन जी, ब्रजेश कुमार चौधरी, मोहन कुमार ठाकुर, बृजमोहन सिंह समेत दर्जनों अधिवक्ताओ और अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा ने बर्मा जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।