बिरौल के उछटी में एक महिला की संदेहास्पद मौत,मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार।

बिरौल /दरभंगा।

थाना क्षेत्र के उछटी गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत बुधवार को होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक महिला संतोष साहु की पत्नी सरीता देवी है। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। घटना के एक दिन पूर्व सरीता अपने मायके डुमरी गांव से ससुराल उछटी आयी थी। बताया जाता है कि सरीता बुधवार को अपने कमरे में बेहोशी की हालत में देखा गया तो उसे आननफानन में इलाज के लिए दरभंगा ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में बेनीपुर में उसकी मौत हो गई। दुसरी ओर मृतक के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने एक राय होकर इनकी पुत्री सरीता की हत्या कर शव को ठिकाना लगाने का प्रयास कर रहे थे। मायके वालों का यह भी आरोप है कि इनके पुत्री की मौत की सूचना ससुराल वालों ने नहीं बल्कि पुलिस ने दी थी। इस मामले को लेकर मृतक सरीता की मां व डुमरी निवासी लालपरी देवी ने थाना में आवेदन देते हुए अपने दमाद संतोष साह, समधी रतनलाल साह,समधिनी देवदाय देवी एवं अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक सरीता की मां लालपरी देवी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पति संतोष साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।