300 दिन से लंबित कांडों के निष्पादन में लाएं तेजी, CCTNS पर हर प्रविष्टि हो अपडेट : एसएसपी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी थानों के पीसी प्रभारी सह आईटी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वारंट, समन, कुर्की, इश्तिहार, कांड दैनिकी के 300 दिन से अधिक लंबित मामलों तथा माननीय न्यायालय और जेजेबी में लंबित एसबीआर व चार्जशीट की स्थिति की समीक्षा की गई।

