आर्यभट्ट छात्रावास में फिर गूंजी मेस की घंटी, छात्रों के चेहरे खिले, मेस शुरू होने से भोजन की चिंता खत्म, समय की बचत के साथ पढ़ाई पर भी रहेगा फोकस ।
आर्यभट्ट छात्रावास में फिर गूंजी मेस की घंटी, छात्रों के चेहरे खिले, मेस शुरू होने से भोजन की चिंता खत्म, समय की बचत के साथ पढ़ाई पर भी रहेगा फोकस ।
आर्यभट्ट छात्रावास में फिर गूंजी मेस की घंटी, छात्रों के चेहरे खिले,
मेस शुरू होने से भोजन की चिंता खत्म, समय की बचत के साथ पढ़ाई पर भी रहेगा फोकस ।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सी.एम. साइंस कॉलेज के नवनिर्मित आर्यभट्ट छात्रावास में रहने वाले छात्रों के लिए लंबे इंतजार के बाद मेस की सुविधा बहाल कर दी गई। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के सौजन्य से संचालित छात्रावास में मंगलवार को विधिवत मेस का शुभारंभ किया गया। सुविधा शुरू होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
महाविद्यालय के बर्सर सह भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार दास एवं छात्रावास अधीक्षक डॉ. रवि रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेस का उद्घाटन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
मेस सुविधा बहाल होने से छात्र अब छात्रावास परिसर में ही भोजन की व्यवस्था कर सकेंगे। छात्रों ने कहा कि अब भोजन के लिए बाहर जाने अथवा इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि नियमित और सुविधाजनक भोजन मिलने से स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
छात्रों ने कहा कि बाहर भोजन करने में समय और अतिरिक्त खर्च दोनों होता था। मेस शुरू होने से इस परेशानी से राहत मिलेगी और वे अपना अधिक समय पढ़ाई तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में लगा सकेंगे।
मेस सुविधा बहाल किए जाने पर छात्रों ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार जताया। छात्रों ने कहा कि छात्रावास में यह सुविधा शुरू होना उनके लिए बड़ी राहत है।
आपदा मित्रों की परीक्षा में सीएम साइंस कॉलेज का दम, टॉप-20 में पांच स्वयंसेवक अमृत कुमार ने मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान; अर्णब, मेहविश, अविनाश व जोया ने भी बनाई जगह।
बहेड़ी में गरीब दुकानदारों पर चला बुलडोजर, माले ने जताया विरोध, बिना वैकल्पिक व्यवस्था उजाड़ने का आरोप, 25 दुकानदारों से मिली माले की जांच टीम