सर्वसम्मति से अमित कुमार राय बने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष , शिवराम में बैठक कर पुरानी समिति पर जताया भरोसा, पूजा की तैयारियों को लेकर बनी सहमति
सर्वसम्मति से अमित कुमार राय बने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष , शिवराम में बैठक कर पुरानी समिति पर जताया भरोसा, पूजा की तैयारियों को लेकर बनी सहमति
सर्वसम्मति से अमित कुमार राय बने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ,
शिवराम में बैठक कर पुरानी समिति पर जताया भरोसा, पूजा की तैयारियों को लेकर बनी सहमति
दस्तक 7मीडिया /बिरौल
दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को शिवराम स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर दो बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से पूर्व की पूजा समिति को पुनः बहाल करते हुए उसके पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक में समिति के अध्यक्ष अमित कुमार राय उर्फ बिट्टू जी ने प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सम्मानित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि आपसी सहयोग और सामूहिक सहभागिता से दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।
बैठक में अमित कुमार राय उर्फ बिट्टू जी को अध्यक्ष, मनोज प्रसाद को उपाध्यक्ष, रमनेश कुमार झा (रमन जी) को सचिव, भरत प्रसाद देव को उपसचिव, नितीश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा सुनील कुमार भगत को उपकोषाध्यक्ष चुना गया।
वहीं विजय यादव, विश्वनाथ भगत, कारी झा, चंदन कुमार और घनश्याम राय को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। ईश्वर चन्द्र प्रसाद को समिति का संयोजक बनाया गया।
बैठक में पूजा आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और ग्रामीणों की सहभागिता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से पूजा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की