क्रेडिट कार्ड से 41 हजार से अधिक की साइबर ठगी, बिरौल थाने में एफआईआर दर्ज
क्रेडिट कार्ड से 41 हजार से अधिक की साइबर ठगी, बिरौल थाने में एफआईआर दर्ज
क्रेडिट कार्ड से 41 हजार से अधिक की साइबर ठगी, बिरौल थाने में एफआईआर दर्ज
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पटनियां गांव के निवासी दयाशंकर के भारतीय स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 41,200 रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित दयाशंकर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक की सुपौल बाजार शाखा में बचत खाता है। इसी खाते से जुड़ा उनका एक एसबीआई क्रेडिट कार्ड जारी हुआ था। बीते 27 जून 2026 को साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करते हुए उनके क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति 41,200 रुपये अवैध रूप से निकाल लिए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका एकनॉलेजमेंट नंबर 30507260082369 है। एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले पीड़ित दयाशंकर ने बताया कि इस आर्थिक नुकसान के कारण वे गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई कर गाढ़ी कमाई के पैसे वापस कराने की गुहार लगाई है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर इस मामले की जांच का
जिम्मा पुनि पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल बर्मन को सौंपा है। उसके बाद पुलिस साइबर सेल की मदद से ठगी करने वाले गिरोह का पता लगाने में जुट गई है।
लोक अदालत में 662 मामलों का निपटारा, 1.04 करोड़ से अधिक का समझौता एसीजेएम छपोलिया बोले- सुलह में ही समझदारी, यहां किसी की हार नहीं, दोनों पक्षों की जीत