बेनीबाद में 772.56 लीटर शराब का बड़ा खेप पुलिस ने पकड़ी , पिकअप जब्त -कारोबारी की तलाश तेज
बेनीबाद में 772.56 लीटर शराब का बड़ा खेप पुलिस ने पकड़ी , पिकअप जब्त -कारोबारी की तलाश तेज
बेनीबाद में 772.56 लीटर शराब का बड़ा खेप पुलिस ने पकड़ी , पिकअप जब्त -कारोबारी की तलाश तेज
दीपक कुमार/ गायघाट
बेनीबाद। बेनीबाद थाना क्षेत्र के महेशवारा गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे बेनीबाद थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से करीब 772.56 लीटर शराब जब्त करने के साथ एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर महेशवारा गांव में कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही शराब का कारोबारी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। बेनीबाद थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। बताया कि केले के नीचे छिपाकर लाई गई थी शराब, वाहन जब्त कर तस्कर की तलाश तेज कर दी है।फरार कारोबारी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिश्वत लेने वाले दारोगा को तीन साल की सजा, 13 हजार जुर्माना, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक छुड़ाने के लिए मांगी थी 20 हजार की रिश्वत, 13 हजार लेते निगरानी टीम ने दबोचा था
पतंजलि के सामान की आड़ में 60 लाख की शराब! साबुन-टूथपेस्ट के बीच छिपाकर ला रहे थे 4,947 लीटर विदेशी शराब, कंटेनर समेत चालक-उपचालक गिरफ्तार