ब्राह्मण-राजपूत समाज को ‘सामंती’ बताने पर पूर्व IPS अमिताभ दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग,स्पीड पोस्ट से भेजा बहेड़ा थाना में आवेदन

दस्तक 7मीडिया /बेनीपुर
बेनीपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता एवं जदयू विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास और फेसबुक पेज Bihar Dainik के खिलाफ बहेड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
अधिवक्ता के अनुसार, 9 सितंबर को बेनीपुर कोर्ट के वकालतखाना में उन्होंने फेसबुक पर उक्त पेज से प्रसारित पूर्व आईपीएस अधिकारी का एक वीडियो देखा। वीडियो के साथ लगाए गए कैप्शन में ब्राह्मण और राजपूत समाज को ‘सामंती’ तथा आरक्षण विरोधी बताया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस तरह की सामग्री से जातीय विद्वेष और सामाजिक वैमनस्य फैलने की आशंका है तथा समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
सुशील कुमार चौधरी ने बताया कि शिकायत 10 सितंबर को स्पीड पोस्ट के माध्यम से बहेड़ा थानाध्यक्ष को भेजी गई है। उन्होंने शिकायत के साथ स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के रूप में संलग्न करने की बात कही है।
शिकायत में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं समेत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। अधिवक्ता ने कहा कि यदि पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं करती है तो वह न्यायालय में परिवाद दायर करेंगे।