बेनीबाद में एनएच-27 पर मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बेनीबाद में एनएच-27 पर मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बेनीबाद में एनएच-27 पर मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दीपक कुमार/ गायघाट
बेनीबाद थाना क्षेत्र एनएच-27 पर पिरोछा के पास राहगीरों से मोबाइल झपटमारी करने के आरोप में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव के ही अमन कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित एनएच-27 पर राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम देता था। इसे पहले भी आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के तहत जेल गया है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी एवं अन्य सुरागों के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।