41.4 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, कुशेश्वरस्थान पुलिस की कार्रवाई
दस्तक 7 मीडिया /कुशेश्वरस्थान
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मैंठा गांव में एक व्यक्ति के घर पर अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए रवि कुमार मांझी, पिता रामसागर मांझी, निवासी मैंठा, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से कुल 41.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने रवि कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

