शिवनगरघाट में 12 लाख के जेबरात लूट के मामले में अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस लगातार कर रही है छापामारी।

बिरौल /दरभंगा।

थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट-रूपनगर ग्रामीण सड़क पर एक सप्ताह पूर्व विजय ज्वेलर्स के मालिक विजय वर्मा से 12 लाख से अधिक के जेवरात की लूट के मामले में पुलिस अपराधकर्मियों तक पहुंचने के लिए रात दिन एक कर चुकी है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के अलावा कई थाना की पुलिस अपराधकर्मियों के ठिकानों पर लगातार छापामारी कर उसे दबोचने के प्रयास में जुटी हुई है। अपराधकर्मियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान से ऐसा लगता कि पुलिस इस घटना का उदभेदन जल्द कर लेगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। मालूम हो कि 25 सितंबर की देर शाम विजय ज्वेलर्स के मालिक सोने, चांदी के जेबरात एक थैला में रख कर दुकान बंद कर बाइक से अपने घर रुपनगर जा रहा था। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मी ने उसका पिछड़ा कर झपाटा मार कर उससे जेबरात का थैला लेकर फरार हो गया। अपराधकर्मियों की तलाश में पुलिस घटना के दिन से ही लगी हुई है।