जमालपुर में शराब तस्करों पर जमालपुर पुलिस की बड़ी कारवाई , 288 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त,

स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर और अपाचे बाइक के साथ शराब की बड़ी खेप बरामद, कारोबारियों में मचा हड़कंप

दस्तक 7 मीडिया /बिरौल 

जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जमालपुर थाना क्षेत्र के जगसो गांव स्थित कमला बलान बांध के समीप शराब की खेप पहुंचाई गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 32 कार्टून में रखी कुल 288 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से शराब के कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे एक उजले रंग की स्कॉर्पियो, एक फॉर्म ट्रैक्टर और एक अपाचे मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

 

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। बरामद वाहनों एवं शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब कारोबार में शामिल लोगों की पहचान एवं उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।