अल्पसंख्यक ऋण की वसूली के लिए 14 से 19 सितंबर तक विशेष कैम्प
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण की वसूली को लेकर 14 से 19 सितंबर तक विशेष कैम्प लगाया जाएगा। कैम्प जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, दरभंगा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि ऋणी कैम्प में उपस्थित होकर अपने बकाया ऋण की राशि जमा कर सकते हैं। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर बकाया राशि पर नियमानुसार ब्याज एवं दंड-ब्याज देना होगा।
उन्होंने बताया कि बकाया ऋण की वसूली के लिए संबंधित बकायेदार के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी कार्रवाई भी की जा सकती है। कैम्प के दौरान भुगतान नहीं करने पर बाद में दिए जाने वाले स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विभाग ने सभी संबंधित ऋणियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि में कैम्प में पहुंचकर बकाया राशि जमा करें और अतिरिक्त ब्याज, दंड-ब्याज एवं कानूनी कार्रवाई से बचें।