बेनीबाद के शिवदाहा से महिला लापता, परिजनों में चिंता, तलाश में जुटे

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा एक गांव से एक महिला के सुबह से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान कांति देवी के रूप मे हुई है। जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे से महिला के घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन परेशान हैं।
परिजनों के अनुसार, महिला सुबह घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गई, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका।
परिजनों ने महिला के लापता होने की सूचना स्थानीय पुलिस को देने की बात कही है। बेनीबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभि मामला में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर पता लगाया जायेगा। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि महिला के संबंध में किसी को भी जानकारी मिले तो बेनीबाद थाना और पीड़ित परिवार के 8825135961, 9199837002 पर तत्काल परिवार या पुलिस को सूचना दें।