सिमरी थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
सिमरी थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
सिमरी थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने गुरुवार को सिमरी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की गहन जांच की। दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी, हाजत पंजी एवं गिरफ्तारी पंजी समेत अन्य पंजियों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और मामलों में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पीसी की समीक्षा के दौरान समन, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू, इश्तिहार एवं कुर्की से संबंधित पंजियों की जांच की गई। लंबित समन, बीडब्ल्यू एवं एनबीडब्ल्यू का प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर तामिला कराने का निर्देश दिया गया। वहीं इश्तिहार एवं कुर्की का तामिला प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर कराने को कहा गया।
एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थित रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया। हाजत की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।