विश्वविद्यालय थाना में लंबित कांडों की ग्रामीण एसपी ने की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
विश्वविद्यालय थाना में लंबित कांडों की ग्रामीण एसपी ने की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
विश्वविद्यालय थाना में लंबित कांडों की ग्रामीण एसपी ने की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर थाने के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की। बैठक में थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान ग्रामीण एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई प्राप्त कर प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांडों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने के साथ कांड दैनिकी को नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा। साथ ही माह में निष्पादित किए जाने वाले कांडों को चिह्नित कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में थाना के प्रतिवेदित कांडों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। ग्रामीण एसपी ने थाना के सभी पंजी को अद्यतन रखने तथा लंबित मामलों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया। उन्होंने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया।