नारी गांव में छापेमारी, 130.5 लीटर शराब के साथ
तस्कर गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।

स्थानीय थाना क्षेत्र के नारी गांव में पुलिस ने रविवार रात छापेमारी कर 130.5 लीटर नेपाली मामाश्री शराब और 3 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में नारी गांव निवासी रंजीत महतो को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नारी गांव में एक व्यक्ति अपने घर में शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। इस सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने रंजीत महतो के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई और रंजीत महतो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रंजीत महतो के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।