राष्ट्रीय खेल दिवस पर महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के बंगाली टोला, लहेरियासराय और वाजितपुर स्थित परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

