सुपौल खादी भंडार का विकास है आवश्यक,देश प्रदेश के कई दिग्गज लोकप्रिय नेता खादी भंडार में कर चुके हैं प्रवास।

बिरौल / दरभंगा
प्रखंड के सुपौल खादी भंडार परिसर में सोमवार को राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जर्जर हो चुके खादी भंडार के विकास के लिए सभी ने संकल्प लिया गया। श्री सिंह ने कहा कि 1939 में स्थापित सुपौल बाजार के खादी भंडार में देश के लोकप्रिय नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, जगन्नाथ मिश्रा,विनोबा भावे, निर्मला देशपांडे, भोगेंद्र झा,जग्रनाथ मिश्र सहित कई दिग्गज का प्रवास खड़ी भंडार में हो चुका है। वर्तमान में यह अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मार्क्सवादी नेता रघुनाथ झा ने कहा कि खादी भंडार का जीर्णोद्धार हर हाल में होना चाहिए। इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि से मिलकर बात करनी होगी।बिरौल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान एवं सचिव रंजीत भगत ने कहा कि बाजारवासी का सहयोग खादी भंडार के विकास के लिए हमेशा रहेगा। उन्होंने खादी वस्त्र देकर वरिष्ठ अभिभावक का स्वागत किया। व्यवसायी मनोज साह एवं पत्रकार अभिजीत कुमार ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग के विकास बिरौल का विकास होगा।इसकी अगली बैठक 11 अक्टूबर को खादी भंडार परिसर में रखा गया है। इस मौके पर दिलीप आचार्य, मनोज यादव, शंकर झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।