सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: सीआईएसएफ के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: सीआईएसएफ के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: सीआईएसएफ के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया,रांची-धनबाद /राजेश कुमार झा
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने 27 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईएसएफ के क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय (आरपीएओ) के तीन अधिकारियों को 48,400 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारियों में वरिष्ठ लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो तथा सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं।
सीबीआई के अनुसार, प्रयागराज स्थित एनटीपीसी में तैनात सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। आरोप है कि उसके यात्रा भत्ता और बच्चों के शिक्षा भत्ता से जुड़े बिलों को पारित करने के एवज में अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के आधार पर सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मामला दर्ज किया। इसके बाद 27 अगस्त को डोरंडा स्थित संबंधित कार्यालय में जाल बिछाया गया। कार्रवाई के दौरान तीनों अधिकारियों को कथित तौर पर 48,400 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया और रकम बरामद कर ली गई।
सीबीआई ने इसके बाद रांची और धनबाद में आरोपियों से जुड़े कुल पांच ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी मिलने की बात सामने आई है।
सीबीआई की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को शुक्रवार को सक्षम अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
रिश्तों की डोर में बंधा विश्वास, भाई-बहन के प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, कलाई पर सजेगा राखी का धागा, बहन की दुआ और भाई के संकल्प से मजबूत होगा रिश्तों का बंधन
रक्षाबंधन पर ‘पुलिस दीदी’ ने संभाली सुरक्षा की कमान, अभया ब्रिगेड को एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी