गायघाट का युवक रेलवे स्टेशन से संदिग्ध स्थिति में लापता,

परिजन और पुलिस कर रहे खोजबीन

दीपक कुमार/ गायघाट

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बेला गोपी गांव का रहने वाला एक युवक मुजफ्फरपुर जंक्शन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

लापता युवक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बेला गोपी (पोस्ट- इब्राहिमपुर बेरुआ) निवासी राम पवित्र सिंह के पुत्र गौतम कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गौतम गुरुवार शाम करीब 4 बजे अपनी माता जी के साथ अपने ननिहाल (मामा के घर) जाने के लिए निकला था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास से वह अचानक लापता हो गया।

परिजनों ने अपने स्तर पर सभी संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की, लेकिन गौतम का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

यदि किसी भी व्यक्ति को यह युवक कहीं दिखाई दे या इसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत परिजनों के संपर्क सूत्र 7272002003 पर सूचना दें। आपकी एक छोटी सी मदद किसी परिवार का चिराग वापस लौटा सकती है।