गायघाट में स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन, पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन, शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ जाँच

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट प्रखंड अंतर्गत सियारी पुल चौक, हनुमाननगर में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ गायघाट के पूर्व विधायक निरंजन राय ने किया। शिविर में सैकड़ों लोगों की स्वास्थ जाँच की गई।

शिविर में आयोजक सह व्यवस्थापक डॉ. विष्णुदेव सहनी जी, विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार जी एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा स्थानीय लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरत को जनसेवा से जोड़ने वाली यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। ऐसे शिविरों से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच और उचित उपचार की सुविधा मिलती है।

इस अवसर पर तत्कालीन राजद प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ जी, मोहम्मद रेहान शेख जी, राम ललित यादव जी सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

जनसेवा ही सच्ची सेवा है। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।