जीवछ नदी में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ,गांव में मातमी सन्नाटा 

दस्तक 7मीडिया /अफजल खान 

बहेड़ा थाना क्षेत्र के गणेश बालनी वार्ड नंबर-10 निवासी सात वर्षीय मंतोरी उर्फ श्वेता कुमारी की सोमवार सुबह जीवछ नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका शिव कुमार पासवान की पुत्री थी।

परिजनों के अनुसार, श्वेता सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर जीवछ नदी में अन्य बच्चों के साथ नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। साथ में नहा रहे बच्चों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर बहेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका चार बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर पर थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।