गायघाट में सावन के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया, प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दीपक कुमार/ गायघाट
सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को जिले भर के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खासकर महिलाओं में पूजा-अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनोंभर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेशंकर पर फल, फूल, नैवेद्य,भांग, धथुरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही शिव¨लग पर जलाभिषेक कर अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की। पूजन के दौरान शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। पूरा शहर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। शहर से लेकर गांव तक लोग शिव की भक्ति में लीन दिखे।
पूजन को लेकर गायघाट और बेनीबाद के सभी शिवालय मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनोंभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा लाईट लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिवालयों की खूबसूरती देखते बन रही थी। शहर के भगत ¨सह चौक स्थित मंदिर समेत कई मंदिरों में रूद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान शहर शिवभक्त मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेशंकर की पूजा-अर्चना करते दिखे। पूजन को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह देखा गया।