पॉलिटेक्निक छात्रों के छात्रावास की मांग पर आंदोलन, समाजसेवी प्रियंका झा ने प्रशासन पर उठाए सवाल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र छात्रावास आवंटन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों के आग्रह पर समाजसेवी प्रियंका झा आंदोलन स्थल पर पहुंचीं और उनकी मांगों का समर्थन किया। प्रियंका ने प्रशासन से छात्रावास को खाली कराकर वास्तविक हकदार पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों को आवंटित करने की मांग की।
आंदोलनरत छात्रों का आरोप है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्रावास विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है, लेकिन वर्तमान में इसमें प्रशासनिक कर्मियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े लोगों को आवंटन कर दिया गया है ,जो नियमाकुल नहीं हे । छात्रों ने छात्रावास खाली कराकर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने की मांग की।
