विधायक कोमल सिंह ने भूमिहीन परिवारों को बांटा बंदोबस्ती पर्चा, अग्निपीड़ितों को मिला सहायता चेक
विधायक कोमल सिंह ने भूमिहीन परिवारों को बांटा बंदोबस्ती पर्चा, अग्निपीड़ितों को मिला सहायता चेक
विधायक कोमल सिंह ने भूमिहीन परिवारों को बांटा बंदोबस्ती पर्चा, अग्निपीड़ितों को मिला सहायता चेक
दस्तक 7 मीडिया ,गायघाट/दीपक कुमार
गायघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक कोमल सिंह ने भूमिहीन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया। वहीं, अग्निकांड से प्रभावित पीड़ित परिवारों के बीच आर्थिक सहायता के रूप में चेक भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के बाद विधायक ने जनता दरबार लगाया। इसमें विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, आवास, राजस्व, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी फरियाद रखी। विधायक ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर मामलों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के सहयोग से उसका समाधान कराया जाएगा।