बेनीबाद थाने में नए थाना प्रभारी ने अपराधियों को दी चेतावनी , पीड़ित व्यक्ति बेझिझक होकर अपनी समस्या रख सकते हैं
बेनीबाद थाने में नए थाना प्रभारी ने अपराधियों को दी चेतावनी , पीड़ित व्यक्ति बेझिझक होकर अपनी समस्या रख सकते हैं
बेनीबाद थाने में नए थाना प्रभारी ने अपराधियों को दी चेतावनी ,पीड़ित व्यक्ति बेझिझक होकर अपनी समस्या रख सकते हैं
दीपक कुमार/गायघाट
बेनीबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। शुक्रवार को थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखना और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करना है। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों को खुद में सुधार लाने की हिदायत दी, अन्यथा किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। धीरेंद्र कुमार सिंह कड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। पीड़ित व्यक्ति बेझिझक होकर अपनी समस्या उनके सामने रख सकते हैं, जिसका समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी।चार्ज लेते ही उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक की, उनका परिचय प्राप्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही की कोई जगह नहीं है और पुलिस की धूमिल हो रही छवि में सुधार लाना होगा। उन्होंने कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने और आम जनता को कोई दिक्कत न होने देने का निर्देश दिया।
राज्य में निर्मित उत्पादों को सरकार देगी प्राथमिकता, उद्यमियों को भूमि उपलब्ध कराने में भी मिलेगा सरकारी सहयोग
डीएमसीएच में मानवता तार-तार: लावारिस मरीज को फर्श पर घसीटने का वीडियो सामने आया, ट्रॉली उपलब्ध होने के बावजूद सुरक्षा कर्मी ने मरीज को हाथ पकड़कर फर्श पर घसीटा, तीन दिनों से इलाज के इंतजार में पड़ा था युवक