डूबने से मृत रागिनी के परिजन को विधायक ने दिया चार लाख का चेक

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ जनतांत्रिक गठबंधन के सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने गुरुवार को बहेड़ी प्रखंड के दोहट नारायण गांव पहुंचकर पानी में डूबने से हुई रागिनी कुमारी की मौत के मामले में उसकी मां नीलम देवी को चार लाख रुपये की राहत राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार आपदा और विपदा की हर घड़ी में आम लोगों के साथ खड़ी है। आपदा को रोकना किसी के वश में नहीं है, लेकिन उससे बचाव के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाया जा रहा है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को दी गई राशि जीवन-यापन को पटरी पर लाने के लिए सरकारी सहायता है। इसमें किसी स्थानीय बिचौलिए की कोई भूमिका नहीं है।

विधायक ने कहा कि वह आम लोगों की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। सरकार जनहित में दिन-रात काम कर रही है और आगे भी लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

मौके पर बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, जदयू युवा जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह, अंचल नाजिर संजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी संजीत सुमन, भाजपा नेता रजनीश सुंदरम, गजेंद्र प्रसाद सिंह, फूलकुमारी देवी, पैक्स अध्यक्ष संजय मंडल, समदर्शी कमती, अंकित झा, विपिन भगत, संतोष साह, उपेंद्र मल्लिक, राम पुनीत यादव, संतोष यादव, रौशन झा, अमित झा, रमेश कुमार, बिनोद कमती, जयराम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।