सिंहवाड़ा में पत्नी ने पति को लगाया वीडियो कॉल , फिर  लगा ली फाँसी,लोग सुन रह गये अवाक।

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के में मंगलवार की रात एक महिला ने पति को वीडियो कॉल कर बातचीत करने के दौरान कथित रूप से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान वार्ड एक निवासी तमन्ना कुरैशी की पत्नी शमीमुन निशा उर्फ रौनक के रूप में हुई है। बताया जाता है की महिला मृतक कि शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद पति और पत्नी के कहा सुनी होती थी। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार की देर रात महिला अपने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उसने कथित रूप से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वीडियो कॉल के दौरान हुई इस घटना से पति भी सकते में आ गया और इसकी जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया।बताया गया है कि पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को उसके मायके सीतामढ़ी जिले के मेहसौल ले जाया जाएगा, जहां परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना को लेकर फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।