दरभंगा

विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने अलग अलग मामलों मे तीन लोंगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया हैं।
इस बाबत थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर मुहल्ला मे स्व नथुनी महतो के पुत्र राजेश महतो के घर छापेमारी के दौरान नेपाली शराब सोफिया का 176बोतल 300एमएल का बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया हैं।


उन्होंने बताया कि शराब मामले मे ही मधुबनी जिला के चौहट्टी गांव निवासी राम कुमार चौपाल के पुत्र गुड्डू चौपाल को गिरफ्तार किया गया हैं।
इधर उन्होंने बताया कि थाना मे दर्ज कांड 141/21मे रुहेला गंज के मों तस्लीम के पुत्र इफ़तेखार को गिरफ्तार किया गया हैं।उन्होंने बताया कि करीब दो वर्षों से फरार था।

थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि इन सभी पर कारवाई करते हुये न्यायिक हिरासत मे भेज दिया हैं।