बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 आईपीएस समेत कई अधिकारियों के तबादले

दस्तक 7मीडिया /पटना

बिहार सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। अधिसूचना के अनुसार 18 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी स्थानांतरण और पदस्थापन किए गए हैं। कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

18 आईपीएस अधिकारियों की नई पोस्टिंग

1. अनिल कुमार (2010 बैच)
वर्तमान पद: डीआईजी, वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार, पटना।
नई जिम्मेदारी: डीआईजी, मद्यनिषेध एवं एएनटीएफ, बिहार, पटना।

2. मृत्युंजय कुमार चौधरी (2010 बैच)
वर्तमान पद: डीआईजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो।
नई जिम्मेदारी: डीआईजी, नागरिक सुरक्षा, बिहार, पटना।

3. राजीव रंजन-2 (2012 बैच)
वर्तमान पद: डीआईजी, मानवाधिकार।
नई जिम्मेदारी: डीआईजी, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना।

4. अजय कुमार पाण्डेय (2012 बैच)
वर्तमान पद: डीआईजी, मद्यनिषेध एवं एएनटीएफ।
नई जिम्मेदारी: डीआईजी, वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार, पटना।

5. आमीर जावेद (2012 बैच)
वर्तमान पद: डीआईजी, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग।
नई जिम्मेदारी: डीआईजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना।

6. मिथिलेश कुमार (2012 बैच)
वर्तमान पद: एसपी, ईआरएसएस, बिहार, पटना।
नई जिम्मेदारी: समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर।

7. सुशील कुमार (2012 बैच)
वर्तमान पद: डीआईजी, विधिक मामले एवं नियम।
नई जिम्मेदारी: डीआईजी, मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार।

8. हृदय कान्त (2015 बैच)
वर्तमान पद: एसपी, आतंकवाद निरोधक दस्ता।
नई जिम्मेदारी: एसपी, नालंदा।

9. राजेश कुमार (2016 बैच)
वर्तमान पद: एसपी, साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई।
नई जिम्मेदारी: एसपी, एएनटीएफ, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार।

10. मनीष कुमार (2017 बैच)
वर्तमान पद: एसपी (बी), विशेष शाखा।
नई जिम्मेदारी: एसपी, विशेष निगरानी इकाई, बिहार।

11. विनीत कुमार (2017 बैच)
वर्तमान पद: वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण।
नई जिम्मेदारी: एसपी, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार।

12. पूरन कुमार झा (2018 बैच)
वर्तमान पद: एसपी, सिवान।
नई जिम्मेदारी: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना।

13. रामानंद कुमार कौशल (2018 बैच)
वर्तमान पद: एसपी (सी), अपराध अनुसंधान विभाग।
नई जिम्मेदारी: एसपी, विशेष निगरानी इकाई, बिहार।

14. रौशन कुमार (2019 बैच)
वर्तमान पद: एसपी, रोहतास।
नई जिम्मेदारी: वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण।

15. अवधेश दीक्षित (2019 बैच)
वर्तमान पद: एसपी (कार्मिक-1), बिहार पुलिस मुख्यालय।
नई जिम्मेदारी: एसपी, भोजपुर।

16. भारत सोनी (2019 बैच)
वर्तमान पद: एसपी, नालंदा।
नई जिम्मेदारी: एसपी, सिवान।

17. मिस्टर राज (2019 बैच)
वर्तमान पद: एसपी, भोजपुर।
नई जिम्मेदारी: एसपी, रोहतास।

18. गरिमा (2022 बैच)
वर्तमान पद: समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर।
नई जिम्मेदारी: एसपी, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार।

बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

रमेश कुमार (वैशाली, 2013 बैच) — अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग से एसडीपीओ-1, सदर, खगड़िया।

नीतीश चन्द्र धारिया (जहानाबाद, 2022 बैच) — पदस्थापन की प्रतीक्षा से डीएसपी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार, पटना।

मो. शिब्ली नोमानी (अररिया, 2007 बैच) — अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा से एसपी (वी), विशेष शाखा, बिहार, पटना।

मुकुल कुमार रंजन (वैशाली, 2010 बैच) — एसडीपीओ-1, सदर, खगड़िया से एसपी, विधि-व्यवस्था, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना।

उपेन्द्र कुमार यादव (सिवान, 2010 बैच) — अपर पुलिस अधीक्षक से एसपी, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना।

चन्द भूषण (भोजपुर, 2018 बैच) — डीएसपी, विशेष निगरानी इकाई से वरीय डीएसपी, विशेष अपराध, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना।

सुधीर कुमार (मोतिहारी, 2018 बैच) — डीएसपी, विशेष निगरानी इकाई से वरीय डीएसपी, विधि-व्यवस्था शाखा, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना।

जाकिर हुसैन (भोजपुर, 2019) — डीएसपी, आर्थिक अपराध इकाई से डीएसपी, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना।

राजन प्रसाद सिंह (सारण, 2024) — डीएसपी, आर्थिक अपराध इकाई से डीएसपी, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना।

अरूण कुमार अकेला (जहानाबाद, 2024) — डीएसपी, रेल, कटिहार से डीएसपी, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना।

राजीव कुमार (पटना, 2024) — डीएसपी, विशेष कार्य बल से डीएसपी, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना।

दो अधिकारियों का तबादला रद्द

गृह विभाग ने पूर्व अधिसूचना में श्री प्रकाश और श्री राज कुमार-2 के स्थानांतरण को भी रद्द कर दिया है। दोनों अधिकारी अपने पूर्व पद पर ही यथावत बने रहेंगे।

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार सभी स्थानांतरण एवं पदस्थापन अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।