बलिया गांव से मिला मूक-बधिर बालक, ग्रामीणों की सतर्कता से सुरक्षित मिला आसरा, दरभंगा बाल कल्याण समिति को सौंपा गया
बलिया गांव से मिला मूक-बधिर बालक, ग्रामीणों की सतर्कता से सुरक्षित मिला आसरा, दरभंगा बाल कल्याण समिति को सौंपा गया
बलिया गांव से मिला मूक-बधिर बालक, ग्रामीणों की सतर्कता से सुरक्षित मिला आसरा, दरभंगा बाल कल्याण समिति को सौंपा गया
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बलिया गांव में उस वक्त ग्रामीणों की संवेदनशीलता और सतर्कता देखने को मिली, जब उन्होंने गांव में अकेले भटक रहे एक अज्ञात मूक-बधिर (बोलने व सुनने में असमर्थ) बालक को देखा। बालक की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और उसे सुरक्षित रूप से पुलिस के संरक्षण में दे दिया।
थाना पहुंचने पर पुलिस ने बालक की स्थिति को समझते हुए तत्काल आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। थाना में पदस्थापित बाल कल्याण पदाधिकारी सह अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बालक की देखरेख और प्राथमिक जरूरतों का ध्यान रखा। इसके बाद, बच्चे के पुनर्वास और बेहतर संरक्षण के उद्देश्य से मंगलवार को उसे बाल कल्याण समिति (CWC), दरभंगा को सुपुर्द कर दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने सोशल मिडिया के माध्यम से उक्त बालक को उसके परिजनों से मिलाने का आग्रह किया है।
बाल कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बालक अपने परिवार या घर के संबंध में कुछ भी बताने में असमर्थ है। समिति अब बच्चे के परिजनों की खोज और उसके सुरक्षित आवासन की व्यवस्था में जुट गई है। पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई इस बालक के संबंध में जानकारी रखता हो, तो तुरंत दरभंगा पुलिस या बाल कल्याण समिति से संपर्क करे।
दिल्ली-रांची के बाद बिहार में छात्रों का हुंकार ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना, टीआरई-4 के विज्ञापन से लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक उठेंगी मांगें