बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन
बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन
बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 17 अगस्त 2026 को अधिसूचना जारी कर कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां तय की हैं। इनमें अपर मुख्य सचिव स्तर से लेकर कई जिलाधिकारियों तक फेरबदल किया गया है।
जारी सूची के मुताबिक एच. आर. श्रीनिवास को ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे। पंकज कुमार को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार उनके पास पूर्ववत रहेगा। विनय कुमार को वित्त विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। राजेश कुमार को पटना प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।मयंक वरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। संजय कुमार सिंह को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। वाणिज्य-कर विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार उनके पास बना रहेगा। बी. कार्तिकेय धनजी को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सचिव बनाया गया है। राजीव रौशन को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग और वित्त विभाग में उनके वर्तमान अतिरिक्त प्रभार भी जारी रहेंगे। गनेश कुमार मीणा को भोजपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। रिची पाण्डेय का तबादला सीतामढ़ी से बेगूसराय जिलाधिकारी के पद पर किया गया है। विजय प्रकाश मीणा को सिवान का जिलाधिकारी बनाया गया है। तनय सुल्तानिया को भोजपुर से स्थानांतरित कर सीतामढ़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है। कुमार अनुराग को कैमूर (भभुआ) का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा अरविन्द कुमार चौधरी महानिदेशक, बिपार्ड के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। विनोद सिंह गुंजियाल को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि वे शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।