दरभंगा में 22 अगस्त को जॉब कैंप, 50 पदों पर होगी सीधी नियुक्ति
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा में युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। 22 अगस्त 2026 को संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई के निकट, दरभंगा में जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में Svatantra Microfin Pvt. Ltd. द्वारा एसएफओ (सेल्स/फील्ड ऑफिसर) के 50 पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
जॉब कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह सीटीसी वेतन मिलेगा और बिहार में कहीं भी रोजगार का अवसर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों के पास दो पहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। जॉब कैंप में शामिल होने के लिए नियोजनालय में निबंधन भी जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कर सकते हैं या अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा में जाकर निबंधन करा सकते हैं।
साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लानी होगी। जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है।