वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में उबरी राष्ट्रभक्ति, बिरौल में युवा मोर्चा ने फूंका कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का पुतला
वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में उबरी राष्ट्रभक्ति, बिरौल में युवा मोर्चा ने फूंका कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का पुतला
वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में उबरी राष्ट्रभक्ति, बिरौल में युवा मोर्चा ने फूंका कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का पुतला
दस्तक 7 मिडिया बिरौल दरभंगा।
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (दरभंगा पूर्वी) का गुस्सा फूट पड़ा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए भाजपाइयों ने कोठी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का पुतला दहन किया।
यह विरोध प्रदर्शन दरभंगा पूर्वी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और बयानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प दोहराया। अपने संबोधन में भाजपा दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी का इतिहास लगातार देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने का रहा है। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा एवं युवा मोर्चा के कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिरौल मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार, जिला प्रवक्ता केशव आचार्य,मंडल पदाधिकारी शाहबाज अहमद (महामंत्री), सोहन यादव (उपाध्यक्ष),युवा मोर्चा पदाधिकारी मनोज मिश्रा (जिला मंत्री), भाजपा युवा मोर्चा (अध्यक्ष) सौरभ कुंवर” उर्फ़ रिक्की राजपूत, कुंदन सिंह (पंचायत अध्यक्ष),अमित कुमार,प्रमुख कार्यकर्ता अक्षय कुमार, सोनू चौधरी, डॉ.रूपक कुमार, डॉ. कृष्ण यादव, सुमित ठाकुर, सोनू कुमार, मुकेश कमती, सत्यम झा, विकास चौधरी, और पंकज चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रभक्ति की भावनाओं का अपमान बंद नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा।
चार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला, चारों को मिली नई जिम्मेदारी, पटना हाईकोर्ट की अधिसूचना के बाद न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण, अधिवक्ता कल्याण समिति ने दी बधाई
शिवदाहा पैक्स भवन में ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर पैक्स सदस्य और जनप्रतिनिधि ने फहराया तिरंगा