मनीगाछी लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया टेम्पू पहले ही बरामद 

दस्तक 7मीडिया /मनीगाछी 

मनिगाछी थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर टेम्पू, मोबाइल और रुपये लूटने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनिगाछी थाना क्षेत्र के बधांत गांव निवासी अर्जुन कामती के पुत्र कृष्णा कामती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार सुबह चनौर स्थित पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2025 की रात करीब 2:10 बजे मनिगाछी से पुतई जाने वाली सड़क पर बघांत स्थित सोई पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाकर मोहम्मद गुलजार, पिता मोहम्मद मेंहदी शाह, ग्राम पुतई, थाना मनिगाछी को डराया और बलपूर्वक उनका टेम्पू (रजि. नंबर BR07PC-3428), दो मोबाइल और 30 हजार रुपये लूट लिए थे। गुलजार के आवेदन पर तीन-चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मनिगाछी थाना कांड संख्या 114/25, दिनांक 01 अगस्त 2025, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

कांड के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए घटना में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त बाजितपुर थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासी अशोक यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कांड में लूटा गया टेम्पू बरामद कर उसे खरीदने वाले बहेड़ा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी विजय कुमार ठाकुर उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

वहीं, अप्राथमिकी अभियुक्त घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी विजय यादव, पिता योगी यादव, के घर की विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। इस मामले का मुख्य आरोपी कृष्णा कामती फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में 12 अगस्त 2026 की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कृष्णा कामती मनिगाछी थाना क्षेत्र के चनौर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद है। सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी दल का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर के नेतृत्व में छापेमारी कर कृष्णा कामती को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

कृष्णा कामती का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कृष्णा कामती के खिलाफ मनिगाछी थाना में कई मामले दर्ज हैं। इनमें मनिगाछी थाना कांड संख्या 189/2024, दिनांक 11 अक्टूबर 2024, धारा 126(2), 115(2), 140(1), 352, 351(2), 3(5) बीएनएस; कांड संख्या 50/26, दिनांक 09 मार्च 2026, धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2), 3(5) बीएनएस; कांड संख्या 70/26, दिनांक 22 मार्च 2026, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम; कांड संख्या 71/26, दिनांक 22 मार्च 2026, धारा 137(2), 96, 3(5) बीएनएस; कांड संख्या 125/25, दिनांक 19 अगस्त 2025, धारा 310(2), 62 बीएनएस तथा कांड संख्या 82/25, दिनांक 05 जून 2025, धारा 303(2) बीएनएस शामिल हैं।

छापेमारी टीम में शामिल

छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर, पुलिस अवर निरीक्षक सह मनिगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।