भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा शोभा यात्रा बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष भोला राय के नेतृत्व में पनीशाला चौक से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में लोगो ने हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति और जुबां पर भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम उठा मौके पर मंडल अध्यक्ष भोला राय ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से देश सेवा का संकल्प लेने की अपील की।महामंत्री मुन्ना चौबे , भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता गोविन्द कुमार गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन हिन्दू, परसुराम ठाकुर टिंकू सिंह विनोद यादव वंसू चौपाल , रमन कुमार निराला, पूर्व जिप सदस्य शिला देवी , ललन भगत मौजूद थे